भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे और विकसित शहरी संपर्क के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, कोलकाता में मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन किया जाएगा और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन का दौरा किया, जहाँ वे जेसोर रोड से नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, प्रधानमंत्री सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद विमानबंदर तक और वापस मेट्रो की सवारी भी की।

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक समारोह में इन मेट्रो खंडों और हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर एक नवनिर्मित सबवे का उद्घाटन किया। नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा हवाई अड्डे तक पहुँच को काफ़ी बेहतर बनाएगी। सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो दोनों बिंदुओं के बीच यात्रा के समय को लगभग 40 मिनट से घटाकर केवल 11 मिनट कर देगी। बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड आईटी हब के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये मेट्रो मार्ग कोलकाता के कुछ सबसे व्यस्त इलाकों को जोड़ेंगे, यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी लाएँगे और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मज़बूत करेंगे, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देते हुए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले 7.2 किलोमीटर लंबे छह-लेन वाले एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी। इससे हावड़ा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और कोलकाता के बीच संपर्क बढ़ेगा, यात्रा में लगने वाले समय की बचत होगी और क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलेगा।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

7 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

8 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

8 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

9 घंटे ago