भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 29 और 30 अगस्‍त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे।

यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी। इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री रक्षा, सुरक्षा, व्‍यापार और अर्थव्‍यवस्‍था, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्‍व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी तियानचिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन में भागीदारी के लिए 31 अगस्‍त से एक सितम्‍बर तक चीन की यात्रा करेंगे। शिखर बैठक से अलग प्रधानमंत्री मोदी अनेक वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। भारत 2017 से शंघाई सहयोग संगठन का सदस्‍य है। भारत ने वर्ष 2022-23 के दौरान इस संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता की थी।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

21 मिनट ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

25 मिनट ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

1 घंटा ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

1 घंटा ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

1 घंटा ago