भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड राज्‍य की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें 930 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 28,000 से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी की।

प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में अमृत योजना के अंतर्गत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने जल-क्षेत्र से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया- सोंग बांध पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पेयजल उपलब्ध कराएगी और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल उपलब्ध कराएगी, सिंचाई और बिजली उत्पादन में सहायक होगी। जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र आदि शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

6 घंटे ago

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…

6 घंटे ago

एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की जांच शुरू की

अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…

6 घंटे ago

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्žताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…

6 घंटे ago

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-31 आज से तुर्की के अंतालया में

भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…

6 घंटे ago