मुख्य समाचार

भारतीय वायु सेना ने अपनी 93वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर भव्य हवाई प्रदर्शन किया

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अपनी 93वीं वर्षगांठ के समारोह को जारी रखते हुए 09 नवंबर, 2025 को गुवाहाटी में गौरवमयी ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर एक मनमोहक एवं रोमांचकारी हवाई प्रदर्शन किया। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि थे। अन्य विशिष्ट मेहमानों में असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह, पूर्वी वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल सूरत सिंह सहित भारतीय वायु सेना तथा राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हवाई प्रदर्शन में इस वर्ष के समारोह की विषय-वस्तु को भव्य रूप में दर्शाया गया: “अचूक, अभेद्य व सटीक”

लासित घाट के पास से उड़ान भरते लड़ाकू एवं परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर की शानदार श्रृंखला ने गुवाहाटी के आसमान को रोमांच व गौरव से भर दिया। इस प्रभावशाली हवाई प्रदर्शन में भारतीय वायु सेना के अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों, परिवहन विमानों और लड़ाकू जहाजों की विविध क्षमता के साथ विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित हुई। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में तेजस, अपाचे, सी-295 और हॉक्स विमान शामिल थे, जो भारत की तकनीकी उत्कृष्टता तथा राष्ट्रीय लचीलेपन के प्रतीक हैं। वहीं, हार्वर्ड, सुखोई-30 और राफेल विमान ने अपने रोमांचक व कम ऊंचाई के हवाई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रदर्शन का समापन सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की मनोहारी समन्वित प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति एवं उत्साह से सराबोर कर दिया।

रोमांचकारी हवाई करतबों ने दर्शकों, विशेष रूप से पूर्वोत्तर के युवाओं के मन पर गहरी और अमिट छाप छोड़ी। साहस, कौशल और अनुशासन से भरपूर इस प्रदर्शन ने युवा पीढ़ी को मुख्य रूप से प्रेरित किया। नीली वर्दी में सुसज्जित पुरुष और महिला वायु कर्मियों के अद्भुत समन्वय ने न केवल गर्व की भावना जगाई, बल्कि अनेक युवाओं के मन में भारतीय वायु सेना में करियर बनाने तथा राष्ट्र सेवा में योगदान देने का भाव भी सृजित किया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

38 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

56 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

2 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

3 घंटे ago