भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम वाराणसी में छह हजार तीन सौ 50 करोड रूपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास किया। ये परियोजनायें रेल, सड़क, जल स्‍वास्‍थ्‍य, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचा क्षेत्र की हैं। प्रधानमंत्री ने महिला सम्‍मेलन में भी भागीदारी की।

उन्होंने कहा कि देश की महिला शक्ति विकसित भारत का सबसे सशक्‍त स्‍तम्‍भ है और सरकार देश के नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना प्रमुख लक्ष्‍य है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो नयी अमृत भारत एक्‍सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना किया और गंगा नदी पर रेल-सड़क पुल के निर्माण सहित वाराणसी -पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन की तीसरी और चौथी रेललाइन परियोजना की आधारशिला रखी। अमृत भारत रेलगाडियां बनारस को पुणे में हडपसर से और अयोध्‍या को मुम्‍बई में लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से जोड़ेंगी।

इनसे किफायती और आधुनिक यात्रा विकल्‍प उपलब्‍ध होगा तथा उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के बीच संपर्क बढ़ेगा। बनारस-पुणे रेल सेवा से काशी विश्‍वनाथ धाम तक पहुंच आसान होगी जबकि अयोध्‍या-मुम्‍बई सेवा से श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र तक संपर्क बढेगा। इनके साथ ही अमृत भारत एक्‍सप्रेस रेलगाडियों की संख्‍या बढकर 66 हो गई है। तीसरी और चौथी रेल लाइन संबंधी परियोजना से काशी विश्‍वनाथ धाम, राष्‍ट्रीय राजमार्ग-19 तक पहुंच आसान होगी तथा पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और बिहार के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री मोदी कल वाराणसी में श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में वे कल हरदोई जाएंगे और गंगा एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पांच सौ 94 किलोमीटर के इस एक्‍सप्रेस-वे पर 36 हजार करोड रूपए की लागत आई है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

9 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

11 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

11 घंटे ago