भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद सत्र के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी बूथ कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में सूचित करने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 14 नवंबर को एनडीए की जीत के बाद बिहार की महिलाएं एक और दिवाली सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की महिलाएं राज्य में एनडीए सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई महिला रोज़गार योजना से खुश हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की एक करोड़ बीस लाख महिलाओं को उनके खातों में 10 हज़ार रुपये मिले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस महीने की 23 तारीख को भाई दूज के दिन अपने बूथ पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें।

पूर्व राजद शासन पर कटाक्ष करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि आज के 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने वह दौर नहीं देखा है जिसने बिहार को तबाह कर दिया था। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के वोटों की ताकत ने ही राज्य को राजद और कांग्रेस से बचाया है और यह फिर से होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार के हालात बदल गए हैं और यह बहुत मेहनत से बदला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में एक बेहतर माहौल बना है और इसका सबसे बड़ा फायदा युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि वे बिहार में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

3 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

3 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

16 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

18 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

18 घंटे ago