भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने जून, 2024 के मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगो के विचार और सुझाव आमंत्रित किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावों के कारण थोड़े अंतराल के बाद आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के आगामी एपिसोड पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस महीने का मन की बात कार्यक्रम रविवार, 30 जून को निर्धारित किया गया हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे मन की बात के 111वें एपिसोड के लिए अपने विचार और सुझाव माईगव ओपन फोरम, नमो ऐप पर लिखकर या 1800 11 7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके साझा करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि चुनावों के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद #मन की बात कार्यक्रम वापस आ गया है! इस महीने का कार्यक्रम रविवार, 30 जून को होगा। मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आह्वान करता हूँ। माईगव ओपन फ़ोरम, नमो ऐप पर लिखें या 1800 11 7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।”

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

2 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

2 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

2 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

2 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

2 घंटे ago