प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रौद्योगिकी और देश की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत के युवा नवोन्मेषकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, डिजिटल इंडिया ने युवाओं को नवोन्मेष का लाभ उठाने के लिए सशक्त बनाया है, जिससे वैश्विक प्रौद्योगिकी महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने से भारत के लोग बेहद लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा वितरण और पारदर्शिता को काफी बढ़ावा मिला है।
MyGovIndia की एक्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:
“भारत के युवाओं की सहायता से हम नवाचार और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। यह आत्मनिर्भर और वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने के हमारे प्रयासों को भी मजबूत कर रहा है।
“प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाने से लोग हर स्तर पर काफी लाभान्वित हुए हैं। सेवा वितरण और पारदर्शिता को बहुत बढ़ावा मिला है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन बन गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…