प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन प्रयासों से निश्चित रूप से जीवन सुगमता को बढ़ावा मिलेगा और तीव्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने विशेष रूप से गढ़चिरौली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बधाई दी।
इन क्षेत्रों में कल 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अधिक संख्या में माओवादियों के हथियार डालने और और नए लोगों को अपने गिरोह में शामिल करने में उनकी विफलता को देखते हुए महाराष्ट्र जल्द ही नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले में वांगेतुरी-गार्देवदा-गट्टा-अहेरी मार्ग पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की 32 किलोमीटर लंबी गट्टा-गार्देवदा–वांगेतुरी सड़क का उद्घाटन भी किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…