भारत

प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत सम्मेलन और पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज से लाओस की दो दिवसीय यात्रा पर विएंतियान रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लाओस की दो दिन की यात्रा पर आज विएंतियान के लिए रवाना हो गए। अपने प्रस्‍थान वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे 21वें आसियान-भारत शिखर सम्‍मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए लाओ पी.डी.आर. के प्रधानमंत्री सोनेक्‍से सिफनदॉन के निमंत्रण पर विएंतियान जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष भारत एक्‍ट-ईस्‍ट नीति का दशक मना रहा है। कल नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के सचिव जयदीप मजुमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्‍मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। जयदीप मजुमदार ने कहा कि आसियान-भारत सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दसवीं बार हिस्‍सा लेंगे।

प्रधानमंत्री आसियान देशों के अन्‍य शासनाध्‍यक्षों के साथ भारत और आसियान के बीच संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और परस्‍पर संबंधों की भावी दिशा तय करेंगे।

भारत इस वर्ष एक्ट ईस्ट नीति का एक दशक मना रहा है। आसियान के साथ संबंध एक्ट ईस्ट नीति और भारत प्रशांत दृष्टिकोण का एक केंद्रीय स्तंभ है। आसियान भारत शिखर सम्मेलन में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ संबंधों के भविष्य की दिशा निर्धारित करेंगे। भारत की आसियान देशों के साथ कई सहयोगी गतिविधियां हैं। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन एक ऐसा मंच है जो क्षेत्र में रणनीति विश्वास का माहौल बनाने में योगदान देता है और भारत सहित भाग लेने वाले देशों के नेताओं को क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

59 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

1 घंटा ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

1 घंटा ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

3 घंटे ago