अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने एनएक्सटी कॉन्क्लेव में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में एनएक्सटी कॉन्क्लेव में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। गणमान्य व्यक्तियों की सूची में कार्लोस मोंटेस, प्रो. जोनाथन फ्लेमिंग, डॉ. एन लिबर्ट, प्रो. वेसलिन पोपोवस्की, डॉ. ब्रायन ग्रीन, एलेक रॉस, ओलेग आर्टेमयेव और माइक मैसिमिनो शामिल हैं।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“आज एनएक्सटी (NXT) कॉन्क्लेव में श्री कार्लोस मोंटेस से बातचीत की। उन्होंने सामाजिक नवाचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने डिजिटल प्रौद्योगिकी, फिनटेक और अन्य क्षेत्रों में भारत की प्रगति की प्रशंसा की है।”

“प्रो. जोनाथन फ्लेमिंग से मुलाकात हुई, जो एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से जुड़े हैं। सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में जीवन विज्ञान में उनका काम अनुकरणीय है। इस क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं और नवाचारों को मार्गदर्शन देने का उनका जुनून भी उतना ही प्रेरणादायक है।”

“डॉ. एन लिबर्ट से मिलकर बहुत खुशी हुई। पार्किंसंस रोग के इलाज में उनका काम सराहनीय है और इससे आने वाले समय में कई लोगों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित होगा।”

“प्रो. वेसलिन पोपोवस्की से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने तेजी से बदलती दुनिया में अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भू-राजनीति की समझ को गहरा करने में सराहनीय काम किया है।”

“डॉ. ब्रायन ग्रीन से मिलकर खुशी हुई, जो भौतिकी और गणित के प्रति गहरी रुचि रखने वाले एक अग्रणी शिक्षाविद हैं। उनके कार्यों की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है और आने वाले समय में वे अकादमिक चर्चा को आकार देंगे। @bgreene “

“आज श्री एलेक रॉस से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने एक सफल विचारक और लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो नवाचार और सीखने से संबंधित पहलुओं पर जोर देते हैं।”

“रूस के एक प्रमुख अंतरिक्ष यात्री श्री ओलेग आर्टेमयेव से मिलकर खुशी हुई। वे अग्रणी अभियानों में सबसे आगे रहे हैं। उनकी उपलब्धियाँ कई युवाओं को विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया में चमकने के लिए प्रेरित करेंगी। @OlegMKS”

“प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री श्री माइक मैसिमिनो से मिलकर बहुत खुशी हुई। अंतरिक्ष के प्रति उनका जुनून और युवाओं के बीच इसे लोकप्रिय बनाना सभी को पता है। यह भी सराहनीय है कि वे सीखने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कैसे काम कर रहे हैं। @Astro_Mike”

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

2 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

2 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

2 घंटे ago