प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात की।
नेताओं ने अगस्त 2024 में मलेशिया के प्रधानमंत्री की भारत की सरकारी यात्रा के बाद से भारत और मलेशिया के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री इब्राहिम को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय क्षेत्र और क्षेत्रीय सुरक्षा में सहयोग पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने आसियान के सफल नेतृत्व के लिए मलेशिया को बधाई दी और आसियान-भारत एफटीए की समीक्षा के शीघ्र और सफल समापन सहित मजबूत आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए उसके निरंतर समर्थन का स्वागत किया।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…