भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के प्रधानमंत्री और स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद की स्थिति पर चर्चा की, जिसमें म्यांमार को मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए “ऑपरेशन ब्रह्मा” के तहत भारत द्वारा किए जा रहे प्रयास भी शामिल थे। सीनियर जनरल ने भारत के सहायता प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सबसे पहले मदद करने वाले के रूप में भारत इस संकट की घड़ी में म्यांमार के साथ खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर अधिक सामग्री सहायता और संसाधन तैनात करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने समावेशी और विश्वसनीय चुनावों के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शीघ्र बहाली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत ने विश्वास को बढ़ावा देने और शांतिपूर्ण, स्थिर और लोकतांत्रिक भविष्य की दिशा में म्यांमार के अपने और म्यांमार के नेतृत्व वाले परिवर्तन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किये गये प्रयासों का समर्थन किया। म्यांमार में चल रही जातीय हिंसा से उत्पन्न मानवीय संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि इस संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है और इस बात पर जोर दिया कि स्थायी शांति केवल समावेशी संवाद के जरिये ही प्राप्त की जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर साइबर-घोटाला केंद्रों से भारतीय नागरिकों को बचाने और उन्हें स्वदेश लौटाने में म्यांमार द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की। दोनों पक्षों ने भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी गतिविधियों, अंतरराष्ट्रीय अपराधों और मानव तस्करी से निपटने में सहयोग करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने म्यांमार में चल रही भारत समर्थित बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने म्यांमार के सभी समुदायों की विकास संबंधी आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए भारत की तत्परता को रेखांकित किया।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

2 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

5 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

6 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

6 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

6 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

6 घंटे ago