खेल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस ओलंपिक मेंदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत की। नई दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनके खेलअनुभवों को सुना औरमैदान में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी चैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी किखेलों में उच्च गुणवत्ता की आधारभूत सुविधाएं मिलें।

पेरिस ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री को एक स्टिक भेंट की जिस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने वाले पीआर श्रीजेश और कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित सभी हॉकी खिलाड़ियों ने मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

स्वतंत्रता के बाद किसी एक ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी मनु को प्रधानमंत्री को उस पिस्टल के बारे में बताते हुए देखा गया जिससे उन्होंने पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते थे। मनु के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक हासिल करने वाले स्वप्निल कुसाले ने भी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की।

कुश्ती में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत को भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारतीय जर्सी के साथ पोज़ देते देखा गया, जिस पर उनके हस्ताक्षर थे। भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा अभी स्वदेश नहीं लौटे हैं। वह कमर की अपनी चोट को लेकर चिकित्सकों से परामर्श करने के लिए जर्मनी चले गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल के सदस्यों को संबोधित किया और पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल में चौथे स्थान पर रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सहित उनमें से कुछ के साथ बातचीत भी की। तोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) और मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

इस अवसर पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित थे। इससे पहले दिन में भारतीय ओलंपिक दल के सदस्य ऐतिहासिक लाल किले में मौजूद थे जहां मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया था।

Editor

Recent Posts

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…

1 घंटा ago

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की अटलांटा में हुई बैठक

अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…

1 घंटा ago

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…

2 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

1 दिन ago