अंतर्राष्ट्रीय

मैक्रों और पुतिन समेत दुनियाभर के विभिन्न नेताओं ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रो और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनियाभर के विभिन्न नेताओं ने बृहस्पतिवार को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “उन्हें जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान गर्मजोशी से हुआ स्वागत याद है और वह “अपनी रणनीतिक साझेदारी के लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने मित्र नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने एक बयान में कहा, “हम भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी के तहत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि मॉस्को में हमारी हालिया वार्ता के बाद हुए समझौतों का लगातार कार्यान्वयन बहुमुखी रूसी-भारत सहयोग को बढ़ाने में सहयोग देगा।”

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। ब्लिंकन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ इस अहम दिन (भारत का स्वतंत्रता दिवस) पर हम भारत के लोगों के समृद्ध और विविध इतिहास तथा अमेरिका-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न मनाते हैं।’’

इसके अलावा नेपाल, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस, सिंगापुर, मिस्र, यूक्रेन, मलेशिया, बुल्गारिया, सर्बिया, नॉर्थ मेसेडोनिया, ईरान, आर्मेनिया, जॉर्जिया, साइप्रस, एस्टोनिया, ओमान, रोमानिया, आइसलैड और लैट्विया ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं चीन समेत कई अन्य देशों में भारतीय मिशनों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Editor

Recent Posts

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…

3 घंटे ago

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की अटलांटा में हुई बैठक

अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…

3 घंटे ago

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…

3 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

1 दिन ago