भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने 14 साल पहले शपथ लेने वाले रामपाल कश्यप से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के यमुनानगर में कैथल के रामपाल कश्यप से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी को यह जानकर बहुत खुशी हुई कि रामपाल कश्यप ने 14 साल पहले शपथ ली थी कि वे प्रधानमंत्री के चुनाव जीतने के बाद उनसे मिलने तक जूते नहीं पहनेंगे। उन्होंने नागरिकों से सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े सार्थक कार्यों पर अपनी ऊर्जा केंद्रित करने का आग्रह किया।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा: “यमुनानगर में आज की जनसभा में मेरी मुलाकात कैथल के रामपाल कश्यप जी से हुई। उन्होंने 14 साल पहले शपथ ली थी- कि वे मेरे प्रधानमंत्री बनने और मुझसे मिलने के बाद ही जूते पहनेंगे।

मैं रामपाल जी जैसे लोगों के सामने नतमस्तक हूँ और उनके स्नेह को भी स्वीकार करता हूँ, लेकिन मैं उन सभी से अनुरोध करना चाहता हूँ जो ऐसी शपथ लेते हैं – मैं आपके प्यार की कद्र करता हूँ…कृपया किसी ऐसी चीज़ पर ध्यान दें जो सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी हो!”

“हरियाणा के यमुनानगर में आज कैथल के रामपाल कश्यप जी से मिलने का सौभाग्य मिला। इन्होंने 14 वर्ष पहले एक व्रत लिया था कि ‘मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और मैं उनसे मिल नहीं लेता, तब तक जूते नहीं पहनूंगा।’ मुझे आज उनको जूते पहनाने का अवसर मिला। मैं ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूं, परंतु मेरा आग्रह है कि वो इस तरह के प्रण लेने के बजाए किसी सामाजिक अथवा देशहित के कार्य का प्रण लें।”

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

37 मिनट ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

41 मिनट ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

43 मिनट ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

45 मिनट ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

48 मिनट ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

50 मिनट ago