भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत अपनी किसान ID बनवाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा , मध्य प्रदेश में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत अपनी किसान ID बनवाई। इस कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा डिजिटल कृषि मिशन की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाना है। इस मिशन के अंतर्गत सभी किसानों की एक डिजिटल पहचान होगी उनको फार्मर आईडी प्रदान की जाएगी और इसमें किसानों की खेती संबंधी और सभी जानकारीयां एक ही स्थान पर होगी मतलब जमीन कौन सा रकबा है, उसके परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं, उसने कौन सी फसल बोई है उसकी मिट्टी का स्वास्थ्य कैसा है, मिट्टी में कौन-कौन से तत्व हैं, सॉइल हेल्थ कार्ड की जानकारी उसके पास खेती के अलावा पशुधन या और कोई संपत्ति है तो उसकी जानकारी भी होगी और इसका लाभ क्या है? शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उसका सबसे बड़ा लाभ ये है कि अभी हर योजना का लाभ लेने के लिए किसान को अलग-अलग जगह कागज की औपचारिकता पूरी करनी होती है, मान लीजिए फसल में नुकसान हो गया तो उसको बहुत से विवरण कार्यों में सबमिट करना पड़ता था। बैंक से लोन लेना है कई दिन लगते थे कागज बनवाने में फिर बैंक मैनेजर के पास ले जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब फार्मर आईडी में सारी जानकारी एक ही जगह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे खाते में पैसा आएगा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बैंकों से लोन लेना है 5 मिनट में फार्मर आईडी दिखाएगा सारा विवरण सामने आ जाएगा, बैंक लोन स्वीकृत कर देंगे, कौन सी फसल बोई है से लेकर सारी जानकारी रहेगी, फसल बीमा का लाभ तत्काल मिल जाएगा और सही व्यक्ति को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि खेती संबंधी और अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों तक ठीक ढंग से पहुंचे इसलिए जरूरी है आप फार्मर आईडी बनवाएं, एक जगह सारा विवरण जिसे कोई इधर-उधर नहीं कर सकता, कई बार धन्ना की जमीन पन्ना के नाम हो जाती है पता ही नहीं चलता, अब ये संभव ही नहीं है और ये फार्मर आईडी में जो जानकारी है वो सब गोपनीय है किसान चाहेगा तो ही साझा की जाएगी, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी किसान भाइयों से विनम्र आग्रह है, अपील है केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर फार्मर आईडी बनाने का अभियान चला रही है, आईडी में दी गई जानकारी गोपनीय रहेगी और किसान के चाहने पर ही साझा की जाएगी। अब तक देश में 5.5 करोड़ से अधिक किसानों की ID बन चुकी है, जिसमें मध्य प्रदेश के 78 लाख किसान भी शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से एक जगह सारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान ID बनवाने की अपील की।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

2 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

2 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

2 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

2 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

2 घंटे ago