भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने जाने-माने अर्थशास्त्रियों से नीति आयोग में मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीति आयोग में केन्‍द्रीय बजट 2025-26 की तैयारी के लिए प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विचारकों के एक समूह के साथ बातचीत की। यह बैठक “वैश्विक अनिश्चितता की घड़ी में भारत की विकास गति को बनाए रखना” विषय पर आयोजित की गई थी।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने वक्ताओं को उनकी स्‍पष्‍ट समझ के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रवैये में आमूल परिवर्तन के माध्यम से विकसित भारत का लक्ष्‍य हासिल किया जा सकता है, जो 2047 तक भारत को विकसित बनाने पर केन्‍द्रित है।

प्रतिभागियों ने अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए, जिनमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों जैसी कठिन परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने, विशेष रूप से युवाओं के बीच रोजगार बढ़ाने और विभिन्‍न क्षेत्रों में रोजगार के स्थायी अवसर बढ़ाने की रणनीतियां, रोजगार बाजार की उभरती जरूरतों के साथ शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जोड़ने की रणनीतियां, कृषि उत्पादकता को बढ़ाना और ग्रामीण रोजगार के स्थायी अवसर पैदा करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए निजी निवेश को आकर्षित करना और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक धन जुटाना, वित्तीय समावेशन और निर्यात को बढ़ावा देना तथा विदेशी निवेश को आकर्षित करना शामिल हैं।

बातचीत में अनेक प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों और विश्लेषकों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. सुरजीत एस भल्ला, डॉ. अशोक गुलाटी, डॉ. सुदीप्तो मुंडले, धर्मकीर्ति जोशी, जन्मेजय सिन्हा, मदन सबनवीस, प्रो. अमिता बत्रा, रिदम देसाई, प्रो. चेतन घाटे, प्रो. भरत रामास्वामी, डॉ. सौम्य कांति घोष, सिद्धार्थ सान्याल, डॉ. लवीश भंडारी, रजनी सिन्हा, प्रो. केशब दास, डॉ. प्रीतम बनर्जी, राहुल बाजोरिया, निखिल गुप्ता और प्रो. शाश्वत आलोक शामिल थे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

7 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

8 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

8 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

8 घंटे ago