भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भेंट की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भेंट की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामफोसा को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य और शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाने और उन पर अमल करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जी-20 प्रयासों की सराहना की।

भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों के आधारभूत ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, खाद्य सुरक्षा, कौशल विकास, खनन, युवा आदान-प्रदान और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय कंपनियों की बढ़ती उपस्थिति का स्वागत किया और विशेष रूप से अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, नवाचार, खनन और स्टार्ट-अप क्षेत्रों में आपसी निवेश को सुविधाजनक बनाने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीकी चीतों को भारत स्थानांतरित करने के लिए राष्ट्रपति रामफोसा का धन्यवाद किया और उन्हें भारत के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

दोनों नेताओं ने ग्‍लोबल साउथ की आवाज़ को बुलंद करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने आईबीएसए नेताओं की बैठक आयोजित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका द्वारा की गई पहल की सराहना की। राष्ट्रपति रामफोसा ने 2026 में भारत की ब्रिक्स की आगामी अध्यक्षता के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

2 मिनट ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

12 मिनट ago

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट…

25 मिनट ago

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

11 घंटे ago