प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने भारत की जनता की तरफ से शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित कीं। उन्होंने नॉर्वे की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन और जन-केंद्रित सुशासन जैसे साझा मूल्यों के आधार पर लगातार मजबूत हो रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी और महामहिम राजा हेराल्ड पंचम ने विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से नई प्रौद्योगिकियों में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा की।
इस मुलाकात के बाद महामहिम द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक मध्याह्न भोजन (लंच) का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री ने उन्हें दिए गए शानदार आतिथ्य और सत्कार के लिए महामहिम का आभार व्यक्त किया।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…