भारत

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेशों में शादी-ब्‍याह करने से बचने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में लोगों से कहा है कि वे विदेशों में छुट्टियां मनाने, दूसरे देशों में जाकर शादी-ब्‍याह करने और आवश्‍यक न हो तो सोने की खरीददारी करने से परहेज करे।

उन्‍होंने देशवासियों को 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर हासिल करने पर बधाई दी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर अधिक बल देने की आवश्यकता बताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता, युद्धों, संकटों और आपूर्ति श्रृंखलाओं में बाधाओं के बावजूद भारत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। उन्‍होंने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कुछ लोग निराशा के माहौल में डूबे हुए हैं और हर तरफ झूठ फैला रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवा आज जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उससे उनके सपने साकार होंगे। उन्होंने नागरिकों से देश की प्रगति में योगदान जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां और इरादे सही हैं।

देश में कच्‍चे तेल के बाद सोना ही ऐसी दूसरी वस्‍तु है जिसका सार्वधिक आयात किया जाता है। सोने की थोक मात्रा में खरीद बंद करने से देश के कुल आयात बिल में भारी कमी आएगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

4 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

4 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

5 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

5 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

5 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

6 घंटे ago