मुख्य समाचार

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे से आक्रमण शुरू कर दिए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, बंदर अब्‍बास, होर्मुज, असालुएह, जिरोफ्ट, केशमद्वीप, कोनाराक, चाबहार, जास्‍क, सी‍रिक और लावान इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई।

वहीं अमरीकी सेंट्रल कमान-सेंट कॉम ने कहा है कि उनकी ओर से ईरानी सेना को निशाना बनाकर किए गए हमले पूरे हो चुके हैं। इस दौरान वायु रक्षा क्षेत्रों, बारुदी सुरंगों की क्षमता वाली जगहों और संचार संबंधी केंद्रों सहित कई प्रमुख स्‍थानों को निशाना बनाया गया। यह भी कहा गया है कि आईआरजीसी की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्‍य में वाणिज्यिक जहाजों और अमरीकी सैनिकों पर हमलों की कोशिशों के बाद अमरीका ने आक्रमण किए। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमरीकी हमले में कुहेस्‍ताक शहर में एक शादी समारोह के दौरान एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोगों की मृत्‍यु हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से इस हमले के जवाब में किसी भी प्रकार की कार्रवाई का और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। डॉनल्ड ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान पर इससे भी बड़ा आक्रमण किया जा सकता है।

वहीं ईरान के आईआरजीसी ने जॉर्डन के कैंप टिटिन में अमरीकी सेना की बैरकों पर हमले की जिम्मेदारी ली। ईरान की सेना ने कहा है कि उसने बहरीन के शेख ईसा हवाई अड्डे पर तैनात अमरीकी सैन्‍य बलों को निशाना बनाया। उधर, कुवैत की सेना ने कहा है कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से किए गए ड्रोन हमलों का जवाब दिया है।

Editor

Recent Posts

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ओपेक के महासचिव हैथम अल घैस ने की

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री…

11 मिनट ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश…

35 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में नौवें भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय…

2 घंटे ago

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, एशियाई खेलों में पहले स्वर्ण पदक पर कब्जा

एशियाई खेलों में, भारतीय महिला टीम ने टी-20 क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को 147…

2 घंटे ago