insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi reviewed the flood situation with MPs from Assam.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग भागों में बाढ़ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना की।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा; “असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न भागों में वर्तमान बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।

केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *