भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर में बाढ़ और देशभर में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा की

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले ही दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और देशभर में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री 100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र में भी भाग ले रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सबसे पहली बैठक पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति को लेकर हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।

इसके बाद उन्होंने देश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को लेकर हुई एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होने वाले हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले दिन हो रही है। मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है।

चुनाव परिणाम चार जून को सामने आएंगे। लोकसभा चुनाव शुरू होने से बहुत पहले मोदी ने नयी सरकार के लिए 100 दिन का एजेंडा तैयार करने के वास्ते विभिन्न सरकारी मंत्रालयों को काम सौंपा था। उन्होंने अपनी मंत्रिपरिषद से पहले 100 दिनों के लिए कार्यक्रमों और पहलों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है।

Editor

Recent Posts

आईआईटीएम और एआरआईईएस, देवस्थल के बीच पचास वर्षों से अधिक की अवधि के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) ने 18 जून, 2026 को ऑनलाइन माध्यम…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। 20 जून को…

3 घंटे ago

दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर मेक्सिको FIFA World Cup के नॉकआउट चरण में

मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 में…

5 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान के साथ हुए समझौते के बाद ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी हटाई

पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए हुए समझौते के बाद अमेरिका ने ईरान…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खाद्यान्न भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का शुभारंभ किया

भारत के खाद्यान्न भंडारण तंत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,…

7 घंटे ago