खेल

T20 विश्व कप: अमेरिका ने कनाडा को सात विकेट से हराया

आरोन जोन्स की नाबाद 94 रन की पारी की मदद से सह मेजबान अमेरिका ने कनाडा को ग्रुप ए के मुकाबले में सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 194 रन बनाए। अमेरिका ने इसके जवाब में एंड्रीज गौस के 65 रन और जोन्स की 40 गेंद पर खेली गई पारी की मदद से 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाकर जीत दर्ज की। जोन्स ने अपनी तूफानी पारी में 10 छक्के और चार चौके लगाए।

कनाडा को नवनीत धालीवाल (61) और आरोन जॉनसन (31) ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। इसके बाद निकोलस किर्टन ने 31 गेंदों में 51 रन बनाकर उसे चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अमेरिका को हालांकि लक्ष्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

19 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

19 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

19 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

19 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

19 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

19 घंटे ago