भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में यातायात संपर्क को मजबूत करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में यातायात संपर्क को मजबूत करेगा और इससे लोगों को काफी आसानी होगी। सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर अपने पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आम लोगों के लिए उच्‍च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण हो और वे समृद्धि बढाने के लिए संपर्क सुविधा की शक्ति का लाभ उठा सकें।

नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर कल पहला विमान सफलतापूर्वक उतारा गया। दिल्‍ली से यह उडान कल दोपहर डेढ बजे पहुंची। विमान में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ सवार थे। हवाई अड्डे की तैयारी के परीक्षण के दिशा में यह एक महत्‍वपूर्ण कदम था। यह परीक्षण 15 दिसंबर तक जारी रहेंगे। नोएडा हवाई अड्डे से पहली व्‍यवसायिक उडान अप्रैल 2025 में शुरू होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमरीका की केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ पश्चिम एशि‍या की गंभीर स्थिति पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर…

6 घंटे ago

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा, वे खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखेंगे

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब…

6 घंटे ago

भारतीय विमानन कंपनियों ने रियाद के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं

नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरती स्थिति और भारत तथा इस क्षेत्र के…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

20 घंटे ago