भारत

पीएम मोदी ने कहा, ED और CBI के स्‍वतंत्र कामकाज में सरकार या राजनेताओं का हस्‍तक्षेप नहीं होना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) को स्‍वतंत्र रूप से कार्य करने देना चाहिए और सरकार तथा राजनेताओं को इनके कामकाज में हस्‍तक्षेप नहीं करना चाहिए। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्रीय एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और प्रधानमंत्री को भी प्रर्वतन निदेशालय के काम में हस्‍तक्षेप का अधिकार नहीं है।

सरकार ने अपने राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए उनको रोकना नहीं चाहिए, उनको स्‍वतंत्र रूप से काम करना देना चाहिए। करप्शन के खिलाफ काम करने के लिए एक संस्‍था को जन्‍म दिया। वे अगर काम न करें तो सवाल पूछना चाहिए, काम करे तो इसलिए सवाल पूछा जाए, यह लॉजिक बैठता नहीं है। दस साल में ईडी ने पांच हजार से ज्‍यादा केसेस किए हैं। 2014 के बाद सात हजार सर्चेज हुई है। 2014 के बाद सवा लाख करोड रुपये की प्रोपर्टी एटेच की गई है। अगर हम देश में करप्‍शन हटाना चाहते हैं तो आज को जो संस्‍था जिस काम के लिए बनी है उसको आपने काम करने देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश के प्रत्‍येक नागरिक और खासकर गरीबों को सशक्‍त बनाने के मॉडल पर काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि नागरिकों के बोझ को कम करना सरकार का उत्‍तरदायित्‍व है।

प्रधानमंत्री ने एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्‍तर में कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी या प्रधानमंत्री द्वारा नहीं लडा जा रहा है, बल्कि यह जनता की एक पहल है। उन्‍होंने कहा कि देश ने पिछले तीन दशकों में अस्थिर सरकारें देखी हैं, जिनके कारण देश का विकास बाधित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब मतदाता यह अनुभव कर रहे हैं कि एक स्थिर सरकार क्‍या-क्‍या कर सकती है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

3 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

3 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

4 घंटे ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

4 घंटे ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

4 घंटे ago