चुनाव

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान तेजी, दूसरे चरण में 13 राज्‍यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान तेजी पर है। इस चरण में 13 राज्‍यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस महीने की 26 तारीख को दूसरे चरण में केरल की 20 सीट, कर्नाटक की 14, राजस्‍थान की 13, उत्‍तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र की आठ-आठ, मध्‍य प्रदेश की सात, असम और बिहार की पांच-पांच, पश्चिम बंगाल और छत्‍तीसगढ की तीन-तीन और त्रिपुरा तथा जम्‍मू-कश्‍मीर में एक-एक सीट के लिए वोट डाल जाएंगे।

आई. एन. डी. आई. ए. गठबंधन और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहित सभी राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता और प्रमुख प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए देश भर में रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरू और चिकबल्‍लापुर तथा महाराष्‍ट्र के परभणी और नांदेड में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्‍होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए 24 घंटे कार्य करने की अपनी वचनबद्धता दोहराई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल के एरियाड में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कानून की रक्षा के लिए बनाई गई सरकारी एजेंसियां अब देश में अवैध लुटेरा बन चुकी हैं।

अमरोहा में एक रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर आई एन डी आई ए गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों के ऋण माफ कर दिए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच कल की गई। इस चरण में दस राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 94 संसदीय सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा। कल तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हुई

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। गौरतलब…

10 घंटे ago

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज…

10 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच को मजबूत किया

केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के सकल नामांकन अनुपात को…

11 घंटे ago

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित किया

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के गेरतपुर-अहमदाबाद खंड पर 153 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन की आरओबी के निर्माण को मंजूरी दी

गुजरात में सड़क यातायात की सुरक्षित और सुगम आवाजाही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

12 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परमाणु ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सरकार का रोडमैप प्रस्तुत किया

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

13 घंटे ago