जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन आज जोहान्सबर्ग एक्सपो सेंटर में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। वे शिखर सम्मेलन कार्यक्रम को आकार देने वाले वैश्विक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहे हैं जो भारत के वसुधैव कुटुम्बकम और एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के दृष्टिकोण के अनुरूप है। प्रधानमंत्री आज लगभग तीन द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। अपने भाषण में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अफ्रीका में आयोजित पहले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में सभी राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन वैश्विक चुनौतियों के साझा समाधान निकालने में साझेदारी और सहयोग के प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका विभिन्न राष्ट्रों के सदस्यों की जिम्मेदारियों से भली-भांति परिचित है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…