भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्वोत्तर में तेज बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता और समर्थन देने का आश्वासन दिया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया। हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री को बताया कि कैसे असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है और इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इस बीच, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि राज्य प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित…

2 घंटे ago

चुनाव आयोग ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 घंटे ago

भारत और आयरलैंड ने दूरसंचार तथा उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग को और मजबूत करने हेतु नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में आयरलैंड के…

4 घंटे ago

अटल इनोवेशन मिशन ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘एआई-प्रेन्योर्स ऑफ इंडिया’ का अनावरण किया

उत्तरदायी तथा समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में भारत के उभरने…

4 घंटे ago

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन-एनसीएच ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया…

6 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने 203 किलोग्राम रवादार मादक पदार्थ से लदी स्पीड बोट को पकड़ा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ घनिष्ठ समन्वय में…

6 घंटे ago