प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, गोवा या तेलंगाना में लोकसभा की सीटें कम न होने पाएं। कल केरलम में तिरूवल्ला में एक रैली में उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि बेहतर जनसंख्या नियंत्रण के कारण दक्षिणी राज्यों की सीटें कम हो सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वस्त किया कि सरकार लोगों के प्रतिनिधित्व की रक्षा के लिए कानूनी गांरटी देगी।
16, 17, 18 को दो काम करने हैं, केरल हो, तमिलनाडु हो, बाकी राज्यों हो, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया। महिलाओं के लिए जो सीटें होंगी, वो अतिरिक्त सीटें बढ़ जाएं, इतना बड़ा फायदा हमारे दक्षिण भारत के राज्यों को मिले। इसके लिए हम कानून संशोधन के लिए सत्र बुला रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को समर्थन दें। उन्होंने इस मुद्दे पर लोगों से अपील की कि वे विपक्ष को भी सहयोग करने को कहें।
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…