भारत ने रविवार को क्यूबा को मानवीय सहायता के तहत 90 टन दवाएं बनाने में इस्तेमाल सामग्री भेजी। क्यूबा आवश्यक वस्तुओं, खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी से जूझ रहा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत सरकार क्यूबा गणराज्य की सरकार को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। भारत में निर्मित नौ सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) की लगभग 90 टन की एक खेप दो जून को मुंद्रा बंदरगाह से रवाना हुई।”
इसमें कहा गया है, “इन एपीआई का उपयोग क्यूबा के दवा निर्माताओं द्वारा टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन के रूप में आवश्यक एंटीबायोटिक्स का उत्पादन करने के लिए किया जाएगा, जो पुरानी संक्रामक बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक हैं।”
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता भारत की ‘विश्व की फार्मेसी’ के रूप में स्थिति की पुष्टि करती है और क्यूबा के साथ ऐतिहासिक मित्रता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…