भारत

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 9वीं शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 9वीं शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत@2047’ है, जिसका केन्द्रीय फोकस भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

शासी परिषद बैठक में विकसित भारत@2047 पर विजन डॉक्यूमेंट के लिए दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी शासन और सहयोग को बढ़ावा देना, सरकारी युक्तियों के वितरण तंत्र को सुदृढ़ बनाने के जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। बैठक में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, जिसकी जीडीपी 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर चुकी है और 2047 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा है। 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। 9वीं शासी परिषद की बैठक का उद्देश्य इस लक्ष्य के लिए एक रोडमैप तैयार करना है, जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच ‘टीम इंडिया’ के रूप में टीम वर्क को बढ़ावा दिया जाएगा।

नीति आयोग की शासी परिषद 27-29 दिसंबर, 2023 के दौरान आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अनुशंसाओं पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। ‘जीवन की सुगमता’ के व्यापक विषय के तहत, मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान निम्नलिखित पाँच प्रमुख विषयों पर अनुशंसाएं की गईं:

  1. पेयजल: पहुँच, मात्रा और गुणवत्ता
  2. बिजली: गुणवत्ता, दक्षता और विश्वसनीयता
  3. स्वास्थ्य: सुगम्यता, सामर्थ्य और देखभाल की गुणवत्ता
  4. स्कूली शिक्षा: पहुँच और गुणवत्ता
  5. भूमि और संपत्ति: सुगम्यता, डिजिटलीकरण, पंजीकरण और म्यूटेशन

इसके अतिरिक्त, साइबर सुरक्षा, आकांक्षी जिले और ब्लॉक कार्यक्रम, राज्यों की भूमिका और शासन में एआई पर विचार-विमर्श करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए, जिन पर मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भी चर्चा की गई।

नीति आयोग की 9वीं शासी परिषद की बैठक की तैयारी के लिए, दिसंबर 2023 के अंत में तीसरा मुख्य सचिव सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसके दौरान इन पाँच प्रमुख विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। भारत सरकार के सचिव और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव ‘विकसित भारत@2047’ के एजेंडे के लिए रूपरेखा को परिभाषित करने और सुझाव देने से जुड़ी परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा थे।

प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। बैठक में भाग लेने वाले अन्य लोगों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष तथा सदस्य शामिल होंगे।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत परियोजना के अंतर्गत डीएससी ए21 (यार्ड 326) को सौंपा गया

गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को समर्पित की बर्ड फ्लू (H5N1) की पहली स्वदेशी वैक्सीन

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…

13 घंटे ago

ट्राइफेड ने दिल्ली हाट, आईएनए में आदि महोत्सव 2026 का आयोजन किया

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड)…

13 घंटे ago

RBI ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम, 2026 में दूसरा संशोधन जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्‍बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।…

16 घंटे ago