भारत

प्रधानमंत्री मोदी 2 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ का उद्घाटन करेंगे।  इसका उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री 3 सितंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे से भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

2 से 4 सितंबर, 2025 तक चलने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में एक मजबूत, सशक्त और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इसमें सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और उन्नत पैकेजिंग परियोजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी, स्मार्ट विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नवाचार, निवेश के अवसर, राज्य-स्तरीय नीति का कार्यान्वयन आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई) योजना के अंतर्गत पहलों, स्टार्टअप इको-सिस्टम के विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के भविष्य के मार्गनिर्देश पर प्रकाश डाला जाएगा।

इसमें 48 से अधिक देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों, 50 से अधिक वैश्विक हस्तियों के साथ 150 से अधिक वक्ताओं और 350 से अधिक प्रदर्शकों सहित 20,750 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें 6 देशों की गोलमेज चर्चाएं, देशों के पवेलियन और कार्यबल विकास एवं स्टार्टअप के लिए समर्पित मंडप भी शामिल होंगे।

दुनिया भर में आयोजित सेमीकॉन सम्मेलनों का उद्देश्य सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तकनीकी प्रगति के साथ-साथ विभिन्न देशों की अपने सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को मजबूत करने की नीतियों को अधिकतम पहुंच प्रदान करना है। भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने के प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए, 2022 में बेंगलुरु में 2023 में गांधीनगर में और 2024 में ग्रेटर नोएडा में सम्मेलन आयोजित किए गए।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

27 मिनट ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

32 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

33 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल चेन्नई का दौरा करेंगे; 13,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग…

35 मिनट ago

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

22 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

22 घंटे ago