मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी कल महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) पूरा हो जायेगा। जिला न्यायालय से स्वर्गेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वर्गेट से कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला रखेंगे। इस पर करीब 2,955 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लगभग 5.46 किलोमीटर का यह दक्षिणी भाग मार्केट यार्ड, पद्मावती और कटराज नामक तीन स्टेशनों के साथ पूरी तरह से भूमिगत है।

प्रधानमंत्री, भारत सरकार के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाली एक परिवर्तनकारी परियोजना, बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत विकसित यह परियोजना मराठवाड़ा क्षेत्र में एक जीवंत आर्थिक केंद्र के रूप में अपार संभावनाएं रखती है। केंद्र सरकार ने 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल परियोजना लागत के साथ 3 चरणों में विकास के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जिससे कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा तथा सोलापुर पर्यटकों, व्यापारिक गतिविधियों के लिए आने वाले यात्रियों और निवेशकों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा। सोलापुर में मौजूदा टर्मिनल भवन को सालाना लगभग 4.1 लाख यात्रियों को सेवा देने के लिए पुनर्निर्मित किया गया है।

प्रधानमंत्री भिडेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला भी रखेंगे।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

8 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

8 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

8 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

8 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

11 घंटे ago