भारत

प्रधानमंत्री मोदी 2 अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे, हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड का दौरा करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे वह झारखंड के हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री 79,150 करोड़ रुपए से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभान्वित करते हुए लगभग 63,000 गांवों को शामिल करेगा। इसका उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न 17 मंत्रालयों और विभागों द्वारा कार्यान्वित 25 हस्तक्षेपों के माध्यम से सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण अंतराल को दूर करना है।

जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन करेंगे और 2,800 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत 1360 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1380 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 120 आंगनवाड़ी, 250 बहुउद्देश्यीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावास शामिल हैं। इसके अलावा, वह पीएम जनमन के तहत कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी अनावरण करेंगे, जिसमें लगभग 3,000 गांवों में 75,800 से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के घरों का विद्युतीकरण, 275 मोबाइल मेडिकल इकाइयों का संचालन, 500 आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन, 250 वन धन विकास केंद्रों की स्थापना और 5,550 से अधिक पीवीटीजी गांवों को ‘नल से जल’ का लाभ प्रदान करना शामिल है।

Editor

Recent Posts

भारत से कूटनीतिक गतिरोध के बीच कनाडा के एक सांसद ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की

भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक गतिरोध के बीच लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा के…

11 घंटे ago

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने भारतीय एयरलाइनों को निशाना बनाने वाले हालिया विघटनकारी कृत्यों पर चिंता व्यक्त की

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज भारतीय एयरलाइनों को निशाना बनाने वाले हालिया…

11 घंटे ago

NIFTEM-K में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया जो इनोवेटिव रिसर्च सॉल्यूशन पर फोकस रहा

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रीनियोरशिप एंड मैनेजमेंट, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 16 अक्टूबर, 2024 को…

12 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता को समाप्‍त किया

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति…

12 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज मॉरिटानिया पहुँचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज मॉरिटानिया पहुँचीं।…

12 घंटे ago

पीयूष गोयल ने कहा – विनिर्माण में गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए पिछले दशक में 732 उत्पादों को कवर करने वाले 174 क्यूसीओ लाए गए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन प्रतिष्ठान…

13 घंटे ago