भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका कल अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में निधन हो गया है था। प्रधानमंत्री मोदी ने विजय रूपाणी के प्रतिष्ठित करियर पर प्रकाश डाला, जिसमें राजकोट नगर निगम में उनके कार्यकाल, राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाओं में उनके योगदान को याद किया गया।

एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “श्री विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मिला।

यह अकल्पनीय है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूं। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें कुछ चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल थे। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति दृढता से प्रतिबद्ध थे। उन्होंने धीरे-धीरे पद्दोनति पाई, संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगन से सेवा की।”

सौंपी गई हर भूमिका में, उन्होंने खुद को प्रतिष्ठित किया, चाहे वो राजकोट नगर निगम में हो, राज्यसभा सांसद के रूप में हो, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या वो राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में हो।”

“विजयभाई और मैंने तब भी बड़े पैमाने पर काम किया जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने गुजरात के विकास पथ को बढ़ाने के लिए कई उपाए किए, विशेष रूप से ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने में। हमारे बीच हुई बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को…

12 मिनट ago

बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।…

17 मिनट ago

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिन की शुरुआत में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम…

19 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

19 घंटे ago