प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसा महान व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने राष्ट्र की अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई तक उतर गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय साहित्य, विशेषकर कन्नड़ साहित्य में एस.एल. भैरप्पा के योगदान ने राष्ट्र के बौद्धिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इतिहास, दर्शन और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनके निडर जुड़ाव ने उन्हें विभिन्न पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों में प्रशंसा दिलाई।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा:
“श्री एस.एल. भैरप्पा जी के निधन से, हमने एक ऐसे प्रखर व्यक्तित्व को खो दिया है जिन्होंने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई से उतर गए। एक निडर और शाश्वत विचारक के तौर पर उन्होंने अपनी विचारोत्तेजक रचनाओं से कन्नड़ साहित्य को गहन रूप से समृद्ध किया। उनके लेखन ने पीढ़ियों को चिंतन करने, प्रश्न करने और समाज के साथ अधिक गहराई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति उनका अटूट जुनून आने वाले वर्षों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।”
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…