भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में हुई मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में हुई मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर पोस्ट में कहा गया: “तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Editor

Recent Posts

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

27 सेकंड ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

7 मिनट ago

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

9 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

3 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

6 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

6 घंटे ago