भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन देश के लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास को और अधिक गहरा करने का अवसर है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े सभी लोगों की सराहना की, जो भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए समर्पित प्रयास कर रहे हैं।

मतदाता भागीदारी के महत्व का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदाता होना केवल संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है, जो हर नागरिक को भारत के भविष्य के निर्माण में अपने विचार रखने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लें और लोकतंत्र की भावना का सम्मान करें, जिससे विकसित भारत की आधारशिला मजबूत हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाता बनने को उत्सव का अवसर बताया और पहली बार मतदाता बने लोगों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री ने मेरा-भारत स्वयंसेवकों को पत्र लिखकर आग्रह किया कि जब भी उनके आसपास कोई, विशेष रूप से कोई युवा, पहली बार मतदाता के रूप में पंजीकृत हो, तो वे खुशी के साथ इसे उत्सव के रूप में मनाएँ।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

5 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

7 घंटे ago