भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में करीब तीन हजार दो सौ करोड़ रुपये की राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तीन हजार दो सौ करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्‍टर कम दृश्‍यता के कारण नदिया जिले के रानाघाट में ताहिरपुर में उतर नहीं पाया, इसलिए उन्‍होंने वर्चुअल माध्‍यम से जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में सम्‍पर्क बढाने का लगातार प्रयास कर रही है जिसकी काफी लम्‍बे समय से उपेक्षा की जा रही थी।

हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि पश्चिम बंगाल के उन हिस्‍सों को भी आधुनिक कनेक्टिविटी मिले जो लंबे समय तक वंचित रहे बराजगोली से कृष्णा नगर तक फोरलेन बनने से नॉर्थ 24 परगना नदिया कृष्णा नगर और अन्य क्षेत्रों के लोगों को बहुत लाभ होगा। इससे कोलकाता से सिलीगुड़ी की यात्रा का समय करीब दो घंटे तक कम हो गया है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के लगभग 67 किलोमीटर लंबे बरजागुली-कृष्णनगर खंड के चार लेन के निर्माण का उद्घाटन किया। उन्‍होंने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में 17 किलोमीटर से अधिक लंबे बारासात-बरजागुली खंड के चार लेन के निर्माण की आधारशिला भी रखी।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

7 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

7 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

7 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

7 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

10 घंटे ago