प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी स्मरण किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा: “आज वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी सी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। हम माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे सदैव हमें अधिक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।”
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…