अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी को शोरिनज़ान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी सेशी हिरोसे ने एक दारुमा गुड़िया भेंट की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज ताकासाकी-गुन्मा स्थित शोरिनजन दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी सेशी हिरोसे ने एक दारुमा गुड़िया भेंट की। यह विशेष भाव भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों की पुष्टि करता है।

जापानी संस्कृति में दारुमा गुड़िया को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। गुन्मा में ताकासाकी शहर प्रसिद्ध दारुमा गुड़ियों का जन्मस्थान है। जापान में दारुमा परंपरा बोधिधर्म की विरासत पर आधारित है, जो कांचीपुरम के एक भारतीय भिक्षु थे। जापान में उन्‍हें दारुमा दाइशी के नाम से जाना जाता है और कहा जाता है कि वे यहां एक हज़ार वर्ष से भी पहले आए थे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

5 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

6 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

6 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

6 घंटे ago