भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने लुआंग प्राबांग के प्रतिष्ठित रॉयल थिएटर द्वारा प्रस्तुत लाओ रामायण देखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुआंग प्राबांग के प्रतिष्ठित रॉयल थिएटर द्वारा प्रस्तुत लाओ रामायण जिसे फलक फलम या फ्रा लक फ्रा राम कहा जाता है की एक श्रृंखला (एपिसोड) देखी। लाओस में आज भी रामायण के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। यह महाकाव्य दोनों देशों के बीच साझा विरासत और सदियों पुरानी सभ्यता के संबंध को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति और परंपरा के कई पहलुओं को सदियों से लाओस में अनुप्रयोग और संरक्षित किया गया है। दोनों देश अपनी साझा विरासत को संवारने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लाओस में वाट फू मंदिर और संबंधित स्मारकों के जीर्णोद्धार में शामिल है। इस अवसर पर गृह मंत्री, शिक्षा और खेल मंत्री, बैंक ऑफ लाओ पीडीआर के माननीय गवर्नर और वियनतियाने के मेयर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रामायण देखने से पहले प्रधानमंत्री ने लाओ पीडीआर के सेंट्रल बुद्धिस्ट्स द फैलोशिप ऑफ ऑर्गनाइजेशन के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा एक आशीर्वाद समारोह में भाग लिया। इस समारोह का नेतृत्व वियनतियाने में सी साकेत मंदिर के श्रद्धेय मठाधीश परम आदरणीय महावेथ मसेनई ने किया। भारत और लाओस के बीच साझा बौद्ध विरासत घनिष्ठ सभ्यतागत संबंधों के एक और पहलू का प्रतिनिधित्व करती है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने CBSE बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र और बोर्ड को नोटिस जारी किया

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्‍तर पुस्तिकाओं के लिए ऑन स्‍क्रीन…

3 घंटे ago

इस्राएल और ईरान के जवाबी मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

ईरान के उत्तरी इज़रायल पर दागी गई मिसाइलों की बौछार के बाद पश्चिम एशिया में…

3 घंटे ago

फ्रेंच ओपन टेनिस में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने अपना पहला फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स का…

8 घंटे ago

अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद ईरान ने पहली बार इस्राएल पर मिसाइल हमले किए

ईरान के इस्राएल पर मिसाइल हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार…

8 घंटे ago

ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का…

10 घंटे ago