वायरल न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एटा (उत्तर प्रदेश) में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य और कच्छ (गुजरात) में स्थित छारी-ढांड को रामसर स्थल के रूप में शामिल किए जाने का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय लोगों और आर्द्रभूमि के संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये पहचान जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पोस्ट का जवाब देते हुए एक्‍स पर पोस्ट किया: “यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि एटा (उत्तर प्रदेश) में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य और कच्छ (गुजरात) में स्थित छारी-ढांड को रामसर स्थल के रूप में शामिल‍ किया गया है। वहां के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आर्द्रभूमि के संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों को हार्दिक बधाई। ये पहचान जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं। आशा है कि ये आर्द्रभूमियां असंख्य प्रवासी और स्थानीय प्रजातियों के लिए सुरक्षित आवास के रूप में फलती-फूलती रहेंगी।”

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन नेटवर्क, स्मार्टर ट्रैफिक को स्वी कृति दी: दिल्ली रियल-टाइम यातायात प्रबंधन की ओर अग्रसर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए)…

36 मिनट ago

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते…

2 घंटे ago

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता की प्रगति की समीक्षा की

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता लागू करने, भारत…

2 घंटे ago

नेपाल में लगातार बारिश के कारण उत्तरी बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 200 से अधिक गांव प्रभावित

नेपाल के गंडक बेसिन और बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार में गंडक…

2 घंटे ago

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता मानदंड अधिसूचित किए

विद्युत मंत्रालय ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (सीएएफई) मानदंड अधिसूचित…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन…

2 घंटे ago