प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी, 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी-पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस वर्ष की रैली का विषय ‘राष्ट्र प्रथम – कर्तव्यनिष्ठ युवा’ है, जो भारत के युवाओं में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाता है।
एनसीसी-पीएम रैली के साथ महीने भर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का भव्य समापन होगा। इसमें देशभर से 898 छात्राओं सहित 2,406 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। इस रैली में 21 अन्य देशों के 207 युवा और अधिकारी भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर, राष्ट्रीय रंगशाला और राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों, एनसीसी कैडेटों द्वारा एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और चारित्रिक विकास में उनकी भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…