प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने आज नई दिल्ली में बताया कि प्रधानमंत्री 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे। उनकी मुख्य बैठकें जकार्ता में होंगी।
इसके अलावा वे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर योग्याकार्ता भी जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। भारत और इंडोनेशिया इस मंदिर के संरक्षण के लिए मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मलक्का जलडमरूमध्य की समुद्री सुरक्षा और स्थिरता में इंडोनेशिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह समुद्री मार्ग भारत और वैश्विक व्यापार, दोनों के लिए बेहद अहम है।
यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। मेलबर्न में वे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण खनिज, साइबर सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, उभरती प्रौद्योगिकी और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी।
यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 10 और 11 जुलाई को न्यूज़ीलैंड जाएंगे। वहां वे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड की यह पहली यात्रा होगी।
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…