भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तब पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना नहीं छोड़ेगा, तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख स्पष्ट और स्थिर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद के समर्थन से विश्वसनीय और स्थायी रूप से पीछे हटना होगा।
तीस्ता नदी के समग्र प्रबंधन और पुनरुद्धार परियोजना पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में भारत की विकास परियोजनाएं दोनों देशों के बीच तय सहमति के आधार पर चलती हैं और समय-समय पर उनकी समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि तीस्ता परियोजना पर भारत अपने विचार पहले ही बांग्लादेश को बता चुका है।
वेनेज़ुएला से भारत लाए गए एक भारतीय नाविक के शव से महत्वपूर्ण अंग निकाले जाने की खबरों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इस मामले को वेनेज़ुएला सरकार के सामने उठाया है। भारत ने वहां की सरकार से इस मामले की जल्द और निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…