भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज अंबाला, सोनीपत और दिल्ली में रैलियां करेंगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में प्रचार करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी तथा कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी आज से दिल्‍ली में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

अब केवल सात दिन बचे हैं, जब दिल्ली के मतदाता राष्ट्रीय राजधानी की हाई प्रोफाइल सीटों पर जीत हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां पहले से ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चला रही हैं।

दिल्ली के चुनावी अभियान में आज से और तेजी आएगी, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रचार अभियान में भाग लेंगे। नरेंद्र मोदी उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। राहुल गांधी चांदनी चौक सीट से पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल के पक्ष में मतदाताओं को लुभाएंगे, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी महाबल मिश्रा के पक्ष में जनसभा में शामिल होंगे। दिल्ली की सात सीटों पर 25 तारीख को मतदान होगा

नरेन्‍द्र मोदी आज हरियाणा में भाजपा उम्‍मीदवारों के समर्थन में दो रैलियां करेंगे। वे अंबाला में और सोनीपत के गोहाना में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए अंबाला और सोनीपत में धारा-144 लगा दी गई है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍वर्गीय रतनलाल कटारिया की पत्‍नी बंटो कटारिया अंबाला में भाजपा उम्‍मीदवार हैं जबकि मोहनलाल बडोली सोनीपत से चुनाव लड रहे हैं। हरियाणा में 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

Editor

Recent Posts

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…

5 मिनट ago

TDB-DST ने भारत-ब्रिटेन सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम के तहत एडवांस्‍ड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड को सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "इलेक्ट्रिक…

9 मिनट ago

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

7 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

7 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

7 घंटे ago