प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृतसर और श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का 10 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वन्दे भारत रेलगाड़ी संख्या 26406 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर के लिए और रेलगाड़ी संख्या 26405 अमृतसर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के लिए मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
वंदे भारत ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6 बजकर 40 मिन्ट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 20 मिन्ट पर अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, व्यास स्टेशनों पर रुकेगी। यही ट्रेन अमृतसर से शाम 4:25 पर रवाना होगी और रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी। वही उत्तर रेलवे ने अपने जम्मू रेल डिवीजन के अंतर्गत अनंतनाग रेलवे स्टेशन को माल की आवाजाही के लिए आधिकारिक तौर पर खोल दिया है। इस निर्णय के साथ, अब अनंतनाग हर तरह के माल-सामान की आवाजाई के लिए त्यार है।
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…
रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…
भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…